ग्राम पंचायत खवारानीजी · तहसील जमवारामगढ़
गाँव में क्या अटका हुआ है?
यह खवारानीजी का अपना रजिस्टर है — गाँव की समस्या लिखने, उस पर तारीख़ लगाने, और काम हुआ या नहीं यह सबको दिखाने के लिए।
1कुल शिकायतें
1पूरी हुईं (फ़ोटो के साथ)
0औसत दिन पूरा होने में
0तारीख़ निकल गई
जल्दी से
जो सबसे ज़्यादा काम आता है
रजिस्टर
हर शिकायत, हर तारीख़ — सबके सामने खुली हुई
13वार्ड
3,709कुल मतदाता
1,959पुरुष
1,750महिला
यह क्या है
खवारानीजी का अपना ठिकाना — समस्या लिखने, मदद ढूँढने, और काम हुआ या नहीं यह देखने के लिए
यह सरकारी पोर्टल नहीं है
सरकार की अपनी शिकायत व्यवस्था (राजस्थान संपर्क 181) अलग है और वही आधिकारिक है। यहाँ गाँव का हिसाब रहता है — बात कब कही गई, कब उठाई गई, और हुई या नहीं।
फ़ोन नंबर कभी नहीं दिखता
आपका नंबर सिर्फ़ आपसे बात करने के लिए है। रजिस्टर में, लिंक में, कहीं भी नहीं आता।
"पूरा" बिना फ़ोटो के नहीं लिखा जाता
जब तक काम होने की फ़ोटो न लगे, शिकायत पूरी नहीं मानी जाती। दावा नहीं — सबूत।
जो अटका है, वो भी दिखता है
हर शिकायत पर तारीख़ लगती है। तारीख़ निकल जाए तो वो भी सबके सामने लाल में दिखती है।
